आपकी ऑफलाइन सहायता

BACK
49

सी प्रोग्रामिंग

149

पाइथन प्रोग्रामिंग

49

सी प्लस प्लस

99

जावा प्रोग्रामिंग

149

जावास्क्रिप्ट

49

एंगुलर जे.एस.

69

पी.एच.पी.
माय एस.क्यू.एल.

99

एस.क्यू.एल.

Free

एच.टी.एम.एल.

99

सी.एस.एस.

149

आर प्रोग्रामिंग

39

जे.एस.पी.





डाउनलोड पी.डी.एफ. ई-बुक्स
JS - Date

सभी Programming Languages में Date और Time के लिए functions या methods होते है | Javascript में भी Date और Time के लिए methods होते है |

Javascript में date को create करने के लिए Date object का इस्तेमाल किया जाता है |

Syntax for Creating Date

Date को चार प्रकार से लिखे जाते है |

Type 1 :

new Date()

यहाँ पर Date में कोई argument नहीं है, यहाँ पर date object current date और time दिखाता है |

Example :

Output :


Type 2 :

new Date(milliseconds)

milliseconds : यहाँ पर milliseconds दिए जाते है |

1 milliseconds 1 second का 1000(1/1000) वा हिस्सा होता है |

यहाँ पर January 1, 1970 00:00:00 UTC इस date से दिए हुए milliseconds को add करके new date दिखाई जाती है |

script पर 1 month(60*60*24*31*1000) के milliseconds का argument pass किया गया है |

Example :

Output :


Type 3 :

new Date(dateString)

dateString : यहाँ पर dateString मतलब formatted date string दी जाती है |

script पर yyyy-mm-dd hh:mm:ss इस format में dateString को दिया गया है |

Example :

Output :
Fri Oct 13 2000 23:59:59 GMT+0530 (India Standard Time)

Type 4 :

new Date(year,month,day,hour,minute,second,millisecond)

year : यहाँ पर year दिया जाता है | अगर 2 digit का year दिया जाता है तो वो 1900 से 1999 के बीच का होता है , इससे Y2K(Year 2000) की problem हो सकती है , इसीलिए Year 4 digit का ही दिया जाता है |

month : यहाँ पर 0(January) से 11(December) के बीच की value दी जाती है |

day : यहाँ पर 1 से 28/29/30/31 के बीच की value दी जाती है | ये optional होता है |

hour : यहाँ पर 00 से 23 के बीच की value दी जाती है | ये optional होता है |

minute : यहाँ पर 00 से 59 के बीच की value दी जाती है | ये optional होता है |

second : यहाँ पर 00 से 59 के बीच की value दी जाती है | ये optional होता है |

millisecond : यहाँ पर 0 से 999 के बीच की value दी जाती है | 1000 milliseconds का 1 second होता है | ये optional होता है |

Example :

Output :
Wed Jan 31 2001 23:59:59 GMT+0530 (India Standard Time)

Date/Time Getter Methods

Date/Time MethodsDescription
getDate()दिए हुए date या current date से 1 से 28/29/30/31 के बीच का month का day return किया जाता है |
getDay()दिए हुए date या current date से 0 से 6 के बीच का week का day return किया जाता है |
getFullYear()दिए हुए date या current date से उसका 4 Digit का Full Year return किया जाता है |
getHours()दिए हुए date या current date से उसका hour 0 से 23 के बीच की value return की जाती है |
getMilliseconds()दिए हुए date या current date के second का milliseconds return किये जाते है |
getMinutes()दिए हुए date या current date के minutes 0 से 59 के बीच की value return की जाती है |
getMonth()दिए हुए date या current date के year का month 0 से 11 के बीच की value return की जाती है |
getseconds()दिए हुए date या current date के seconds 0 से 59 के बीच की value return की जाती है |
getTime()January 1, 1970 00:00:00 UTC से दिए हुए date या current date तक milliseconds return किये जाते है |
getTimezoneOffset()current locale का time zone offset minutes में return किया जाता है |
getUTCDate()दिए हुए date या current date से Universal Time के अनुसार date 0 से 28/29/30/31 के बीच की value return की जाती है |
getUTCDay()दिए हुए date या current date से Universal Time के अनुसार week का day 0 से 6 के बीच की value return की जाती है |
getUTCFullYear()दिए हुए date या current date से Universal Time के अनुसार 4Digit के year की value return की जाती है |
getUTCHours()दिए हुए date या current date से Universal Time के अनुसार hours 0 से 23 के बीच की value return की जाती है |
getUTCMilliseconds()Universal Time के अनुसार second के milliseconds 0 से 999 के बीच की value return की जाती है |
getUTCMinutes()Universal Time के अनुसार Minutes 0 से 59 के बीच की value return की जाती है |
getUTCMonth()Universal Time के अनुसार Year के Month 0 से 11 के बीच की value return की जाती है |
getUTCSeconds()Universal Time के अनुसार Minute के Seconds 0 से 59 के बीच की value return की जाती है |

Date/Time Setter Methods

Date/Time MethodsDescription
setDate()month के day को set किया जाता है |
setFullYear()year को set किया जाता है |
setHours()Hours को set किया जाता है |
setMilliseconds()milliseconds को set किया जाता है |
setMinutes()Minutes को set किया जाता है |
setMonth()Month को set किया जाता है |
setSeconds()seconds को set किया जाता है |
setTime()January 1, 1970, 00:00:00 UTC से दिए हुए milliseconds को add करके एक नया date return होता है |
setUTCDate()Universal Time के अनुसार month के day को set किया जाता है |
setUTCFullYear()Universal Time के अनुसार year को set किया जाता है |
setUTCHours()Universal Time के अनुसार Hours को set किया जाता है |
setUTCMilliseconds()Universal Time के अनुसार milliseconds को set किया जाता है |
setUTCMinutes()Universal Time के अनुसार Minutes को set किया जाता है |
setUTCMonth()Universal Time के अनुसार Month को set किया जाता है |
setUTCSeconds()Universal Time के अनुसार seconds को set किया जाता है |

Date/Time Converting Methods

Date/Time MethodsDescription
toDateString()date को human readable format में convert किया जाता है |
toISOString()ISO Format का इस्तेमाल करके Date को String में represent किया जाता है |
toLocaleDateString()locale convention का इस्तेमाल करके date को human readable format में convert किया जाता है |
toLocaleString()locale convention का इस्तेमाल करके date को string में convert किया जाता है |
toLocaleTimeString()locale convention का इस्तेमाल करके time string में convert किया जाता है |
toString()date object को string में represent किया जाता है |
toTimeString()date के time को string में convert किया जाता है |
toUTCString()Universal Time के अनुसार date को string में convert किया जाता है |

Date/Time Miscellaneous Methods

Date/Time MethodsDescription
now()January 1, 1970 00:00:00 UTC से अबतक के milliseconds return किये जाते है |
parse()dateString को parse करके January 1, 1970 00:00:00 UTC और दिए हुए dateString के बीच का फर्क milliseconds में return किया जाता है |
UTC()Universal Time के अनुसार January 1, 1970 00:00:00 UTC और दिए हुए parameters के बीच का फर्क milliseconds में return किया जाता है |
valueOf()Date Object के primitive value को return किया जाता है |